तो आज हम लोग बात करने जा रहे हैं, कि नावोदय विध्यालय प्रवेश परीक्षा में गणित की तैयारी
नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा को पास करने के लिए गणित एक अहम विषय है। जिसमे 20 सवाल पूछे जातें है। प्रत्येक सवाल 1.25 marks का होता है। मतलब की गणित 25 नंबर की आती है ।
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा (JNVST) पेपर में मानसिक योग्यता परीक्षा ( रीजनिंग) के बाद पूछी जाती है। पर आप इसे कभी भी कर सकते हैं ।
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा (JNVST) पेपर में 22 चैप्टर आते हैं ।
22 चैप्टर का विवरण इस प्रकार है ----------------
1. संख्या पद्धति ।
2. पूर्ण संख्याओं पर आधारित चार संक्रिया ।
3. भिन्नात्मक संख्याओं और उन पर आधारभूत चार संक्रिया ।
4. दशमलव भिन्न ।
5. गुणखंड और गुणांक एवं उनके गुण , महात्म समापवर्तक एवं लघुत्तम समापवर्तक ।
6. वर्ग और वर्गमूल , घन और घनमूल l
7. घात और घातांक l
8. सन्निकत ।
9. सरलीकरण ।
10. मापन समय पद्धित्त ।
11. औसत ।
12. प्रतिशत ।
13. एकिक नियम ।
14. लाभ और हनी ।
15. अनुपात और समानुपात ।
16. समय और कार्य ।
17. समय और दूरी ।
18. साधारण ब्याज ।
19. क्षेत्रमिति ।
20. रेखागणित ।
21. आंकड़ों का प्रबंधन ।
22. संख्या श्रेणी या वर्ग पहेली ।
1. संख्या पद्धति---------------
संख्या पद्धति से हर साल एक सवाल जरूर ही पूछा जाता है। सबसे छोटी वा सबसे बड़ी संख्या वाले सवाल आते है ।
2. पूर्ण संख्याओं पर आधारित चार संक्रिया.........
इस चैप्टर से सवाल आ सकते है । (n) फॉर्मूलो पर ध्यान दे । और उनकी सवालों की प्रैक्टिस करे ।
3. भिन्नात्मक संख्याये और उन पर आधारभूत चार संक्रियाये......................
भिन्नो के जोड़ वा घटाने के सवाल करे और भागुजोधा (बोडमास) नियम के सवाल करे,
ध्यान से सवालों को स्टेप वाइस करे ताकि होने वाली गलती से बचा जा सके ।
4. दशमलव भिन्न...........
दशमलव भिन्न को समझें और उसको जोड़ने और घटाने के क्वेश्चंस की प्रैक्टिस करें उसके बाद दशमलव भिन्न के क्वेश्चन (BODMAS) रूल पर कॉल करें !
5. लघुत्तम समापवर्तक, महत्तम समापवर्तक
गुणनखंड गुणांक और उनके गुण..........
लघुत्तम समापवर्तक महत्तम समापवर्तक निकालना सीखें अभाज्य गुणनखंड निकालना सीखें और फॉर्मूला से होने वाले सवाल करे ।
दो संख्याओं का गुणनफल = पहली संख्या x दूसरी संख्या
एक साथ घड़ियां कब बजेंगे ऐसे सवाल आप की किताब में होंगे वह लगाएं ।
6. वर्ग और वर्गमूल और घनमूल..................
वर्ग और वर्गमूल एवं घनमूल इंपॉर्टेंट चैप्टर है कि जो आपकी कैलकुलेशन में मदद करता है l एक से 25 तक वर्ग तथा 1 से 20 तक घन याद करें l
7. घात और घातांक..............
घात और घातांक के बेसिक नियमों को समझें और उन सवालों को लगाएं ऐसे सवाल लगाएं जिनमें घात को बराबर किया जाता है दोनों तरफ लिखकर l
8. निकटतम मान / सन्निकट मान...........
निकटतम माल निकालना सीखें इसमें कोई ज्यादा कठिन सवाल नहीं आता है यह केवल 1 दिन में सीखा जाने वाला चैप्टर है ।
9.सरलीकरण........
बिन्नू को सरल करना सीखें और उनको दशमलव में बदलना सीखे भिन्नों के सवाल BODMAS नियम से करें |
10. मापन समय पद्धति...................
एक इकाई से दूसरी कई में बदलना सीखे बड़ी कई से छोटी कई बजाना सीखे और छोटी इकाई से बड़ी काई में जाना सीखे समय को बदलना सीखें डेट ऑफ बर्थ की मदद से समय निकालना सीखें साथ ही समय का जोड़ घटाना भी सीखें l
11.औसत......
नवोदय विद्यालय तैयारी के लिए औसत एक महत्वपूर्ण चैप्टर है जिससे हर साल कम से कम एक सवाल आता है और इससे बच्चे डरते भी हैं तो आप को डरने की जरूरत नहीं है आप बस सवालों की प्रैक्टिस करें अब हम बताते हैं आपको कि औसत में किस तरीके के सवाल पूछे जाते हैं l
कक्षा में औसत आयु पर सवाल आता है और घर के या परिवार के सदस्यों की औसत आयु पर सवाल आता है जिसमें किसी एक व्यक्ति की औसत आयु नहीं दी गई होती है उसे निकालना होता है l
कभी-कभी पूछा जाता है कि एक नए सदस्य के जुड़ने से औसत आयु में कमी या बढ़ोतरी आती है उस कमी या बढ़ोतरी की मदद से हमें उस नए आदमी की आयु पता करने के लिए पूछा जाता है l
12. प्रतिशतता.........
प्रतिशतता जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए एक अहम टॉपिक है इस टॉपिक को गहराई से समझें और इसका मतलब जाने इससे हमेशा हर साल कम से कम एक या दो क्वेश्चन पूछे जाते हैं l
जय सबसे महत्वपूर्ण चैप्टर है जिसका इस्तेमाल हम हानि लाभ मैं भी करेंगे तो आप प्रतिशत के अधिक से अधिक सवालों को करें l
प्रतिशत का मतलब होता है 100 में कितने |
13. ऐकिक नियम......
ऐकिक नियम भी जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के हिसाब से बहुत ज्यादा जरूरी चैप्टर है आप इसके बहुत सारे सवालों की प्रैक्टिस करें वस्तुओं के भाव निकालना सीखें जिसमें ध्यान दें कि कई बार दर्जन के बारे में बात करता है और किसी एक वस्तु के बारे में पूछ लेता है तो आप इसमें कन्वर्जन का बहुत ज्यादा ख्याल रखें दो चीजों को तभी साल करें जब उनकी इकाई समान हो l
एक एक नियम के सवाल को करते समय ध्यान दें पहले किसी भी एक चीज का मूल निकाले या एक चीज का मान निकाले जिससे बाकी का गुड़ा करके हम आसानी से काम कर सकते हैं l
14. लाभ हानि.............
लाभ हानि लाभ और हानि करना सीखें लाभ और हानि प्रतिशत निकालना सीखें क्रय मूल्य विक्रय मूल्य पर जाने क्या होता है क्रय मूल्य मूल्य होता है जिस पर हम चीजों को खरीदते हैं और विक्रय मूल्य वह मूल होता है जिसमें हम चीजों को बेचते हैं तो ध्यान दें और x मानकर सवालों को हल करने की आदत डालें x मानने से डरे नहीं l
जब किसी वस्तु का विक्रय मूल ज्यादा होगा और क्रय मूल्य कम होगा तो हमें लाभ होगा l
जब किसी वस्तु को हम ज्यादा में खरीदेंगे और कम में बेचेंगे तो हमें हानि होगी l
15. अनुपात एवं समानुपात.............
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा कक्षा 6 के लिए अनुपात और समानुपात एक महत्वपूर्ण टॉपिक है अनुपात और समानुपात के सवालों का ज्यादा से ज्यादा प्रयास करें और उनको सॉल्व करें l
अनुपात एक अनुपात के प्रकार पर ध्यान दें ज्यादातर इसमें पूछा जाएगा मध्य अनुपात l
16. समय और कार्य...........
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा कक्षा 6 के तैयारी के हेतु कार्य और समय बहुत ही अहम सकता है और इसको कठिन चैप्टर में गिना जाता है तो आप इसके अधिक से अधिक सवालों का प्रेक्टिस करें और नए-नए क्वेश्चन सॉल्व करें कुछ फार्मूला बेस क्वेश्चन ट्रिक बेस क्वेश्चन करें इस चैप्टर में थोड़ा साफ ट्रिक पर ध्यान दे सकते हैं l
इस फार्मूले से सवालों की करने की प्रैक्टिस करें
M1 x D1 x H1 / w1 = M2 x D2x H2/w2
17. समय दूरी और चाल.......
समय दूरी चाल तो चाल दूरी समय के क्वेश्चन करते समय आप ध्यान देंगे कि जब आप दो चीजों का गुणा या भाग कर रहे हैं तो उनकी इकाई बराबर होनी चाहिए,
रेल गाड़ी वाले सवाल करें ध्यान दें जब रेलगाड़ी एक दूसरे से विपरीत दिशा में जा रही होंगी तो उनकी चालें जुड़ जाएंगे और जब रेलगाड़ी एक ही दिशा में जा रही होंगी तो उनकी चालें घट जाएंगे l
और ध्यान देंगे जब कभी भी रेलगाड़ी प्लेटफार्म को पार कर रही होगी तो कुल दूरी जो रेलगाड़ी तय करेगी वह रेलगाड़ी की लंबाई प्लस 8 फॉर्म की लंबाई होगी l
और जब कभी रेलगाड़ी किसी भी पोल को पार करेगी तो कुल दूरी अपनी लंबाई के बराबर तय करेगी यह भी सवालों में इस्तेमाल होगा l
18. साधारण ब्याज........
साधारण ब्याज जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा कक्षा 6 के प्रवेश के लिए बहुत ही जरूरी चैप्टर है और इससे हर 1 साल 1 से 2 सवाल जरूर आते हैं तो साधारण ब्याज में जो सवाल आते हैं वह फार्मूला पर निर्धारित होते हैं तो साधारण ब्याज का फार्मूला याद रखें मिश्रधन पर सवाल आते हैं l
या फिर एक सवाल में 2 सवालों को एक साथ पूछते हैं जिसमें एक सवाल में दर निकाल कर दूसरे सवाल के पाठ से ब्याज निकालना होगा l
19. क्षेत्रमिति.....
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए क्षेत्रमिति एक अहम चैप्टर है जिससे हर 1 साल कम से कम एक सवाल आता है और सारे के सारे सवाल फॉर्मूला पर निर्धारित होते हैं इसमें परिधि और क्षेत्रफल पर सवाल पूछे जाते हैं और इसमें जो सबसे कठिन सवाल पूछा जाएगा वह होगा रास्ते का क्षेत्रफल निकालना तो ध्यान दें रास्ता कहां पर बना हुआ है, रास्ता या तो फिर बाहर बना होगा या अंदर बना होगा या पार क्या खेत के बीच में बना होगा l
20. रेखा गणित.............
रेखा गणित जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा कक्षा 6 के लिए पढ़ना जरूरी नहीं है लेकिन आपको रेखा गणित की समझ होनी चाहिए ताकि कभी किसी भी सवाल के बीच में अगर रेखा गणित का इस्तेमाल हो तो हम उसे आसानी से कर सकें l
21. आंकड़ों का प्रबंधन........
जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा हेतु आंकड़ों का प्रबंधन एक महत्वपूर्ण विषय है जिसे हर 1 साल एक क्वेश्चन आता ही आता है और यह सच है जिसमें हमें ग्राफ दिया गया होगा और रात से पढ़कर सवाल करना होगा तो बार ग्राफ पढ़ना सीखें l
22. संख्या श्रेणी और वर्ग पहेली.........
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा कक्षा 6 हेतु संख्या श्रेणी से यदा-कदा सवाल पूछ लिया जाता है तो आप इसको भी अच्छे से तैयार कर लें आखिरी टॉपिक है तो उसको छोड़े नहीं l
अतः हम आपको बताते हैं कि किन-किन जाटों को आपको बहुत अच्छी तरीके से पढ़ना है लाभ हानि प्रतिशत भिन्न संख्या पद्धति औसत एक एक नियम और क्षेत्रमिति समय दूरी और समय कार्य ।
अगर हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई हो तो यहां पर कमेंट करके हमारा उत्साहवर्धन करें और हमारे ब्लॉक को फॉलो करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें ताकि हम आपके लिए ऐसे ही सतत प्रयास करते रहे जिससे आप अपनी मंजिल को बहुत ही आसानी से पाते रहें
धन्यवाद आपका दिन शुभ हो जय हिंद जय भारत
Comments
Post a Comment